प्रासपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव की योगी सरकार की तारीफ, लेकिन बुलडोज़र कार्यवाही से असंतुष्ट
-
By Admin
Published - 22 August 2022 43 views
कन्नौज/लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से तकरार के बाद राजनितिक गलियारों में तरह तरह की कवायद लगाई जाती रही है । लोगो का तो यहाँ तक मानना है की प्रासपा भाजपा के साथ मिलकर 2024 का चुनाव तक लड़ सकती है। अब एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति गर्म होने लगी है क्योकि प्रासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के पुत्र व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। उन्होंने कहा इस सरकार ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने में कई अहम् कदम उठाये है जिससे इस सरकार में भ्रष्टाचार कम हुआ है साथ ही जरुरतमंदो को योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है। हालांकि की आदित्य यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुलडोज़र कार्यवाही पर असंतुष्टि जाहिर की है और इसे गैरकानूनी बताया है ।
सम्बंधित खबरें
-
दिल्ली । संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य किसान संगठनों ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत कई मांग
-
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कल्याण सिंह कैंसर संस्थान का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुचे
-
उन्नावपीठासीन अधिकारी की मनमानी से मतदाताओं को मतदान से रोका गया असोहा ब्लाक की मझेरिया पोलिंग