जोनल अधिकारी द्वारा "ऑन द स्पॉट" होगा शमन मानचित्रों का निस्तारण
-
By Admin
Published - 05 August 2022 14 views
लखनऊ। एलडीए उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के आदेश पर लखनऊ विकास प्राधिकरण 31 अगस्त तक एक विशेष अभियान चलाने जा रहा है जिसमे शहर में अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए अब शमन की कार्यवाही में तेजी लायी जाएगी। जोनल अधिकारी स्वयं स्थल पर जाकर शमन के प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने इस सम्बंध मेें आदेश जारी किये हैं जिसमे शमन प्रकरणों के निस्तारण के लिए 31 अगस्त तक विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को उपाध्यक्ष महोदय द्वारा अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई जिसमे शमन मानचित्र की कार्यवाही को लेकर समीक्षा की गयी, जिसमें पाया गया कि शमन के काफी प्रकरण लंबित हैं। इस पर उपाध्यक्ष ने निर्देश दिये कि अब जोनल अधिकारी मौके पर जाकर शमन की फाइलों का निस्तारण करेंगे।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ। उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी की कार्यशैली पर अब उन्ही के अवर अभियंता उं
-
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कल्याण सिंह कैंसर संस्थान का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुचे
-
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पिछले कई वर्षों से गोमती नदी को जलकुंभी मुक्त करने की कवायद की जा रह
-
लखनऊ। एलडीए उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के आदेश पर लखनऊ विकास प्राधिकरण 31 अगस्त तक एक व
-
लखनऊ। प्राधिकरण अब फ्लैटों के आवंटन में और पारदर्शिता लाने जा रहा। व्यक्ति किसी भी योजना के अं
-
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के आदेशानुसार जन सामान्य की कठिनाइयों एवं समस्याओं के