LDA में कल मानचित्र संबंधित शिकायतों का होगा निस्तारण
-
By Admin
Published - 03 August 2022 25 views
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के आदेशानुसार जन सामान्य की कठिनाइयों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए गुरुवार को मानचित्र समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसमे मानचित्र अनुभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे और जन सामान्य की समस्या की सुनवाई करने के साथ ही उसका निराकरण सुनिश्चित कराएंगे। सचिव पवन कुमार गंगवार ने बताया कि ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (ओ.बी.पी.ए.एस) पर मानचित्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में शासन द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार को मानचित्र समाधान दिवस का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में कल गुरुवार को गोमती नगर के विपिन खण्ड स्थित लखनऊ विकास प्राधिकरण भवन के भूतल स्थित कमेटी हाॅल में मानचित्र समाधान दिवस का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 2ः00 बजे तक किया जाएगा।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ। उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी की कार्यशैली पर अब उन्ही के अवर अभियंता उं
-
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कल्याण सिंह कैंसर संस्थान का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुचे
-
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पिछले कई वर्षों से गोमती नदी को जलकुंभी मुक्त करने की कवायद की जा रह
-
लखनऊ। एलडीए उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के आदेश पर लखनऊ विकास प्राधिकरण 31 अगस्त तक एक व
-
लखनऊ। प्राधिकरण अब फ्लैटों के आवंटन में और पारदर्शिता लाने जा रहा। व्यक्ति किसी भी योजना के अं
-
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के आदेशानुसार जन सामान्य की कठिनाइयों एवं समस्याओं के